दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल-2 में बुधवार को सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय ने एक बार फिर शत-प्रतिशत परिणाम देकर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता साबित की।
विद्यालय के मेधावी छात्र आनंद पाठक ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। आस्था सैनी ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं आदित्य त्यागी, सरमद और वंशिका सैनी ने 96 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया।
अंग्रेजी विषय में कई विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कंप्यूटर विषय में भी छात्रों का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा और कई विद्यार्थियों ने पूरे अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य माला चौहान, अशोक चौहान, रिदम चौहान और महक चौहान ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या डॉ. सीमा भूषण और उप-प्रधानाचार्या शिखा साहनी ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।विद्यालय परिवार ने सभी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies