News

16-04-2026 12:47:43

पिरान कलियर के वार्ड-3 में आंतरिक सड़कों का शिलान्यास.

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए वार्ड-3 में आरसीसी व इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनने वाली करीब 300 मीटर लंबी आंतरिक सड़कों का गुरुवार को शिलान्यास किया गया।

कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि सलीम अहमद और सभासद नाजिम त्यागी ने फीता काटकर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कस्बे में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें। सभासद नाजिम त्यागी ने बताया कि वार्ड-3 में विभिन्न विकास कार्य निरंतर किए जा रहे हैं और नई सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी।इस अवसर पर शहनवाज मलिक, इरशाद, नसीम मिस्त्री, हामिद, जमशेद, इंतजार राणा, आसिम, दानिश, आशू, दाऊद, मुकर्रम, कय्यूम, इशरार, नामिर, मुसर्रफ सहित कई लोग मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies