दैनिक रुड़की(राहुल सक्सेना)::
रूडकी।मॉन्टफोर्ट स्कूल रुड़की के छात्र-छात्राओं ने 10वीं के सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणामों में फिर एक बार जबरदस्त सफलता प्राप्त की। गत अनेक वर्षो की भाँति इस वर्ष भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, रुड़की नगर के प्रतिष्ठित मोनफोर्ड स्कूल गत अनेक वर्षों से लगातार नगर में अपने अच्छे, उत्तम और प्रशंसनीय परीक्षा परिणामों के लिये चर्चा का केन्द्र रहा है।
विद्यालय के छात्र Joshua Rushil Sen ने सर्वाधिक 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की वही 98.4 अंक लेकर अवनि कौशिक व 98 अंक एकांश 97.6 अंक अर्पित गुप्ता व इशिका सरकार नें 97.4 अंक व बारनाली मिश्रा व 97.2 अंक रूपयान घोष व 97.2 अर्णव अतुल व 97.2 अंक अब्दुस समध व अन्य कई छात्र छात्राये बेहतरीन अंक पाकर विद्यालय एवं रुड़की नगर का मान बढ़ाया है।
विद्यालय में हर तरफ खुशी का वातावरण छाया हुआ है। अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने सभी विधार्थियों को उनके अच्छे परीक्षा परिणामों के लिये बधाई दी। स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रदर अल्बर्ट अब्राहम ने सभी छात्रों को मिष्ठान खिलाकर अपना शुभाशीष दिया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये मंगल प्रार्थना करते एवं शुभकामनाये दी। सभी छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य एवं अपने अध्यापकों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य ब्रदर अल्बर्ट अब्राहम ने कहा कि विद्यालय परिवार के भरसक प्रयासों से आज विद्यालय के छात्र-छात्रायें श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम एवं उत्तम संस्कारों को प्राप्त कर रहे हैं। आज विद्यालय के छात्र-छात्रायें देश-विदेश में विद्यालय, परिवार व अपने नगर का नाम आलोकित कर सम्मान बढ़ा रहे हैं
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies