दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में थॉमसन वर्ल्ड स्कूल, करौंदी किशनपुर, रुड़की ने 100 प्रतिशत परिणाम हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी गुणवत्ता और अनुशासन का परिचय दिया।
इस वर्ष के परिणामों में कई विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय अंक प्राप्त किए, वहीं कुछ मेधावी छात्रों ने 94 प्रतिशत तक अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। छात्रों की इस सफलता में उनके कठिन परिश्रम के साथ-साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन और समर्पण की अहम भूमिका रही।
विद्यालय के प्रबंधक रेव. डॉ. अश्वनी कुमार चौधरी ने परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया है कि निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्र भविष्य में भी इसी तरह सफलता हासिल कर विद्यालय और देश का नाम रोशन करेंगे।
उन्होंने बताया कि अब विद्यालय इंटरमीडिएट स्तर तक मान्यता प्राप्त कर चुका है, जिससे छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों और शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया।वहीं, विद्यालय के खेल शिक्षक विकास आल्मबयान ने कहा कि उनका लक्ष्य स्कूल को खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।
आरसीपी यूनिवर्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स परिवार ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies