News

16-04-2026 16:33:02

रुड़की पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 10वीं परिणाम शत-प्रतिशत, विद्यालय में खुशी की लहर

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::



रुड़की। रुड़की पब्लिक स्कूल में सीबीएसई कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल बन गया। सभी छात्र-छात्राओं के उत्तीर्ण होने पर शिक्षकों एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य भावना त्यागी एवं प्रबंधक कुलदीप त्यागी ने सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहा।

प्रधानाचार्य भावना त्यागी ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का सामूहिक प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देना है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।


विद्यालय के प्रबंधक कुलदीप त्यागी ने कहा कि शत-प्रतिशत परिणाम विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि रुड़की पब्लिक स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता और संस्कारों के साथ विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी विद्यालय इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रयासरत रहेगा।

अंत में विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies