दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर।सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल (कक्षा 10) परीक्षा में शेफील्ड स्कूल का इस वर्ष शत-प्रतिशत परिणाम रहा। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।जिससे स्कूल प्रबंधन व अभिभावकों में खुशी की लहर है।
विद्यालय के निदेशक डीके शर्मा एवं प्रधानाचार्य डॉ. रुचि रावत ने बताया कि कक्षा 10 के सभी छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का कुल परीक्षाफल 100 प्रतिशत रहा जो संस्थान के लिए गर्व का विषय है।परीक्षा परिणाम में छात्रा शुभांसी श्रीवास्तव ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रज्ञा ठाकुर नेगी ने 95.4 प्रतिशत के साथ दूसरा तथा अवनी ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा अर्शिता कटियार एवं अर्पिता सेमवाल ने 92.2 प्रतिशत, रचित बिष्ट ने 91.8 प्रतिशत, वैष्णवी मौर्य ने 91.4 प्रतिशत, विहान सिंह ने 91 प्रतिशत, दिव्या ने 90.8 प्रतिशत तथा देव रोर ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।विद्यालय के चेयरमैन राहुल विश्नोई, निदेशक डीके शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. रुचि रावत एवं कॉर्डिनेटर बुशरा रहमान सहित समस्त शिक्षकों ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शेफील्ड स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies