दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। राज्य कर विभाग, उत्तराखंड (रुड़की) द्वारा स्वच्छता अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तराखंड के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विभाग के डिप्टी कमिश्नर मानवेंद्र सिंह एवं डिप्टी कमिश्नर अर्जुन सिंह राणा ने उपस्थित व्यापारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने-अपने प्रतिष्ठानों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखने का आह्वान किया।
अधिकारियों ने कहा कि व्यापारी वर्ग समाज का महत्वपूर्ण अंग है और बाजार की स्वच्छता बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका है। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठान पर गंदगी न फैलने दें, ग्राहकों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करें तथा स्वच्छता कर्मियों के साथ सम्मान और सहयोग का व्यवहार करें।
उन्होंने कहा कि “हमारा घर, हमारा मोहल्ला और हमारा बाजार हम सभी का है। इसलिए प्रत्येक स्तर पर स्वच्छता बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।” अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2014 से देशभर में चल रहे स्वच्छ भारत अभियान को निरंतर गतिमान बनाए रखने के लिए सामूहिक सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
बैठक के उपरांत सभी उपस्थित व्यापारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता, प्रदेश महामंत्री नवीन गुलाटी, संयोजक रामगोपाल कंसल, महानगर अध्यक्ष धीर सिंह, महानगर महामंत्री दीपक अरोड़ा, महानगर महामंत्री कविस मित्तल, जिला अध्यक्ष अनुज अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, जिला महामंत्री आदर्श कपानिया, सार्थक छाबड़ा, वसीम राजा, भाजपा अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, सौरभ सिंघल, केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष संदीप शर्मा सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies