दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर।नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कलियर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 438 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। बरामद चरस की कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी जा रही है।

पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान तेल्लीवाला निवासी विपिन कुमार को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 438 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आसपास के गांवों से चरस खरीदकर ऊंचे दामों पर ग्राहकों को बेचता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।।टीम में कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी, धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह और हेड कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies