News

23-04-2026 13:26:13

कलियर::गंगनहर में नहाते समय युवक डूबकर लापता-तलाश जारी...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। क्षेत्र में एक हादसा सामने आया है जहां गंगनहर में नहाते समय एक युवक डूबकर लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों व जल पुलिस की टीम के साथ युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।


जानकारी के अनुसार बॉबी (20 वर्ष) पुत्र राकेश निवासी सम्राट कॉलोनी भगवानपुर अपने दोस्तों प्रिंस और गौरव निवासी मानकमऊ पुलिया सहारनपुर हाल निवासी भगवानपुर के साथ पिरान कलियर घूमने आया था। तीनों दोस्त गंगनहर में नहाने चले गए। इसी दौरान बॉबी नहाते-नहाते गहराई की ओर चला गया और अचानक डूबकर लापता हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के साथी मौके पर वीडियो बना रहे थे तभी यह हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस नेबतत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया था।कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies