पोस्टर बनाकर जागरूकता फैलाने का किया सराहनीय प्रयास
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। वर्ल्ड अर्थ डे के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल स्कूल में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने आकर्षक और संदेशपूर्ण पोस्टर बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में कक्षा 3 से 10 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और “पेड़ लगाओ, धरती बचाओ”, “प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ” जैसे विषयों पर सुंदर पोस्टर तैयार किए। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है और वे भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बनते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को पृथ्वी को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर शिक्षकों ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट पोस्टर बनाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies