दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। धनौरी चौकी क्षेत्र के कोटा मुरादनगर गांव में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई।जिसमें एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।घायल को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा।

जानकारी के अनुसार गांव में दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। गुरुवार को( पिट)साप्ताहिक बाजार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। इस दौरान हुई मारपीट में सुनील घायल हो गया।पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। वहीं घटना के दौरान किसी व्यक्ति द्वारा बनाया गया मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies