दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। क्षेत्र के महमूदपुर में शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 7 महिलाओं और 4 पुरुषों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर न्यायालय में पेश किया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि बुधवार रात एक शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी।जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। गुरुवार को दोबारा तनाव की स्थिति बनने पर पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के तनवीर, दानिश, चांद खां, शिफत समेत सात महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले से चुनावी रंजिश चली आ रही है और पूर्व में भी इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। क्षेत्र में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई करने वाली टीम में एसएसआई देवेन्द्र सिंह तोमर, जमशेद अली, सोनू कुमार, प्रकाश मनराल, जितेन्द्र सिंह, सरिता राणा, गीता और सर्विष्ठा राणा आदि शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies