दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर।थाना क्षेत्र के महमूदपुर में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 36 नामजद और करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम महमूदपुर में एक परिवार में समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें डीजे बजाया जा रहा था। देर रात तक डीजे बजने पर किसी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डीजे बंद करवा दिया।गुरुवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ।यहां तक कि कुछ लोगों ने मकानों की छतों से भी पत्थर फेंके। इस दौरान सड़क पर खड़े कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। घटना के दौरान एक युवक द्वारा अश्लील हरकत करने का वीडियो भी वायरल होने की बात सामने आई है।पुलिस ने एक पक्ष के तनवीर, सेबू, तौकीर, चांदखा, कलीम, अलिसान, नदीम, सहनवाज, सद्दाक, मुन्ना, इसान, नसीर, माहिर, अफसाना, बबलू, कासिफ, बानी, सद्दीक समेत 20 अज्ञात तथा दूसरे पक्ष के दानिश, उल्फत, वासिफ, साकिब, रोशन, कीफेत, आसमा, निस्बत, नजमा, सदाकत, शिफत, सितारा, रजिया, वसीला, फरहीन, निसाद, फजीला समेत करीब 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच जारी है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies