रुड़की। उत्तराखड़ बोर्ड के परीक्षा परिणाम में ज्ञानदीप पब्लिक इंटर कॉलेज के हाईस्कूल छात्र-छात्राओं ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय प्रबंधक श्री वासुदेव पंत एवं प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा पंत ने सभी छात्र-छात्राओं को मिष्ठान खिलाकर और पुष्पमाला पहनाकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
परीक्षा परिणाम में यशिका ने 81 प्रतिशत तथा आरती ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। यशिका ने अंग्रेजी में 97 और विज्ञान में 88 अंक प्राप्त किए। मंतशा ने अंग्रेजी में 88 अंक, दृष्टि ने 89 अंक, आरवी ने 87 अंक अर्जित किए। आरती ने हिंदी में 86 तथा अंग्रेजी में 87 अंक प्राप्त किए। मल्लिका ने गृह विज्ञान में 93 और निधि ने अंग्रेजी में 88 अंक हासिल किए।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में अनन्या, आरवी, मंतशा, आयुषी, आरती, दृष्टि, आर्यन सैनी, निधि, जिया, अदिति, एकता, खुशी, सदफ सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इसके अतिरिक्त शौर्य रावत, यश, अजरा, आराध्या, आयशा और आरुष आदि विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम भी सराहनीय रहा।
इस अवसर पर प्रबंधक श्री वासुदेव पंत ने कहा कि यह सफलता छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के कठिन परिश्रम का परिणाम है। प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा पंत ने बताया कि विद्यालय को इंटरमीडिएट की मान्यता प्राप्त हो चुकी है और कक्षा 11 की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत बना रहेगा।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies