News

26-04-2026 16:49:20

प्रांतीय डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन की बैठक में उठी ऑनलाइन शॉपिंग के खिलाफ आवाज


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। प्रांतीय डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन उत्तराखंड की प्रांतीय बैठक का आयोजन रुड़की के होटल डिवाइन इंटरनेशनल में किया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष  सुभाष कोहली एवं संचालन प्रांतीय महामंत्री नितिन शर्मा एवं रुड़की संगठन के महामंत्री सुशील गुलाटी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

 बैठक में उत्तराखंड के सभी नगरों की एसोसियेशन के पदाधिकारी ने सैकड़ो की संख्या में भाग लिया जिन्होंने अपनी समस्याएं प्रांतीय पदाधिकारी के समक्ष रखी तथा प्रांतीय अधिकारियों ने उन सभी समस्याओं का निराकरण करने का पूर्ण आश्वासन दिया तथा आगामी प्रांतीय बैठक का आयोजन कुमायूं मंडल के काशीपुर में किया जाएगा सभी सदस्यों ने मुख्य रूप से जो समस्याएं रखी है वह निम्न प्रकार हैं। 

ऑनलाइन शॉपिंग बंद होनी चाहिए या उनके ब्रांड हमसे अलग हो, कंपनी वाले बिना डिस्ट्रीब्यूटर के सूचना दिए अपना नया डिस्ट्रीब्यूटर बना देते हैं जो कि नियम के विरुद्ध है। बैठक में पूरे उत्तराखंड तथा स्थानीय संगठन के सभी सदस्यों ने भाग लिया प्रांतीय अध्यक्ष एवं महामंत्री ने सभी सदस्यों से निवेदन किया कि सभी सदस्य एकजुटता बनाए रखें। जिससे कि ऑनलाइन या अन्य कंपनियों द्वारा हमारा उत्पीड़न नहीं हो सके तथा सभी वितरकों को ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में नितिन शर्मा ,सुशील गुलाटी, मानवेंद्र सजवान, अरुण कालरा ,आशीष कुमार ,कमल कुमार ,विनोद मित्तल, संजीव आहूजा, राम नारायण सतीजा, सुरेंद्र सपरा, भारत भूषण, कमल आहूजा मनोज अरोड़ा, दिनेश बत्रा, मुकुल अरोड़ा राजन शर्मा ,शैलेश सिंगल, अनुज शर्मा विजेंद्र छाबड़ा आदि उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies