दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शांतिभंग करने के आरोप में दो भाइयों का चालान किया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान दावत को लेकर दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और माहौल तनावपूर्ण होने लगा।अशांति फैलने की आशंका पैदा हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में कर मौके पर मौजूद लोगों को समझाकर शांत कराया और माहौल को सामान्य किया।
और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में जावेद और मोबिन अहमद निवासी बेडपुर, कलियर को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies