दैनिक रुड़की रियाज कुरैशी)
रुड़की। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गोकशी और पशु क्रूरता जैसी घटनाओं में शामिल गैंग पर शिकंजा कसते हुए रुड़की कोतवाली पुलिस ने 3 शातिर गैंगस्टर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के सख्त निर्देश हैं कि जिले में अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने साफ कहा है कि जिले में रहना है तो अपराध का रास्ता छोड़ना होगा, वरना सलाखों के पीछे जाना तय है।
पुलिस के मुताबिक, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप विष्ट के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए गोकशी और पशु क्रूरता में संलिप्त 5 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर आरोपितों को उनके ठिकानों से हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नौशाद पुत्र बांदा, निवासी जौरासी जबरदस्तपुर, रुड़की, परवेज पुत्र महमूद, निवासी इमली रोड, रुड़की व साहिल पुत्र शमीम, निवासी धोबी वाली गली, इमली रोड, रुड़की के रूप में हुई है। अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि जनपद में सक्रिय अभ्यस्त और पेशेवर अपराधियों की एक लंबी सूची तैयार की गई है। आने वाले समय में इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies