दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। कोतवाली क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस ने बम्बई मदरसा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के बाहर झगड़ा कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ शांति भंग में चालान किया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के अनुसार सूचना मिली थी कि मुंबई मदरसा के पास एक गेस्ट हाउस के सामने दो महिलाएं और दो पुरुष आपस में कहासुनी और आरोप-प्रत्यारोप करते हुए विवाद कर रहे हैं। विवाद के चलते क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनने की आशंका थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया और चारों को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।टीम में एसएसआई देवेंद्र सिंह तोमर, एसआई विशाखा असवाल और हेड कांस्टेबल जमशेद अली सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies