News

29-04-2026 21:49:51

रुड़की में 07 स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी-अनियमितताओं पर चालान कर नकद वसूले...

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली रुड़की पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुल 07 स्पा सेंटरों पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी की गई।

जांच के दौरान कई स्पा सेंटरों में अनियमितताएं पाई गईं। निर्धारित मानकों का पालन न करने और आवश्यक दस्तावेजों में कमी मिलने पर 07 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के तहत कुल 3250 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया।

पुलिस ने सभी संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्पा सेंटरों को नियमों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

कोतवाली रुड़की पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies