
दैनिक रुड़की (इकराम अली):::
पिरान कलियर। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कलियर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को 115 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अब्दाल बस्ती क्षेत्र में एक युवक चरस बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक को दबोच लिया और पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शुभम निवासी इमलीखेड़ा थाना पिरान कलियर उम्र 22 वर्ष बताया।तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 115 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्वयं थोड़ी-थोड़ी मात्रा में हाथ से चरस तैयार करता था और कुछ नशा करने वालों से भी चरस एकत्र कर उसे महंगे दामों में बेचता था। आरोपी मजदूरी का कार्य करता है और नशे की लत व निजी खर्च पूरे करने के लिए इस धंधे में शामिल हो गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली, हेड कांस्टेबल बबलू कुमार और विकास कुमार शामिल रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies