News

09-05-2026 14:44:25

हवन-पूजन के साथ नेहरू स्टेडियम के जीर्णोद्धार का शुभारंभ, स्पोर्ट्स हब के रूप में होगा विकसित

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। नेहरू स्टेडियम के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शुभारंभ कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने हवन-पूजन के साथ किया। आचार्य रजनीश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न कराई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही।

स्टेडियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि नेहरू स्टेडियम के जीर्णोद्धार की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही यह स्टेडियम आधुनिक सुविधाओं से युक्त “स्पोर्ट्स हब” के रूप में स्थापित होगा। यहां चेंजिंग रूम, पवेलियन, दर्शक दीर्घा समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण और संसाधन मिल सकें।

मेयर अनीता अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि नेहरू स्टेडियम के कायाकल्प के लिए मुख्यमंत्री द्वारा 2 करोड़ 28 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। स्टेडियम के आधुनिक स्वरूप में आने के बाद स्थानीय खिलाड़ियों को बड़ा लाभ मिलेगा और वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश कौशिक ने किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलकमल शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विभोर सेठी, संजय अरोड़ा, विवेक चौधरी, कमल चावला, संजीव तोमर, सावित्री मंगला, गौरव कौशिक, शगुन शर्मा, ताहिर अहमद, अनुराग त्यागी, बृजमोहन सैनी, सुमित अग्रवाल, मन्नू सोनकर, इंद्रपाल वेदी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies