News

10-05-2026 21:08:19

1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति दिवस पर वटवृक्ष सुनहरा रोड रुड़की में श्रद्धांजलि यज्ञ, शहीदों को किया नमन

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::



रुड़की। आर्य समाज नंद विहार रुड़की एवं शहीद भगत आदर्श युवा मंच रुड़की के संयुक्त तत्वावधान में ऐतिहासिक वटवृक्ष, सुनहरा रोड रुड़की पर 10 मई 1857 की ऐतिहासिक प्रथम स्वतंत्रता क्रांति दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ आचार्य श्री ब्रह्मानंद एवं आर्य ऋषिपाल सिंह सैनी के ब्रह्मत्व में विधिवत सम्पन्न हुआ।

यज्ञ में बबीता सैनी,सुभाष सैनी, सोनी, कुंवर इंद्रपाल सिंह, श्रीमती उर्मिला राठी एवं हरफुल राठी यजमान रहे। उपस्थित आर्यजनों ने राष्ट्रीय प्रार्थना एवं संगठन सूक्त के विशेष वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां अर्पित कर देश के अमर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में शहीद भगत आदर्श में युवा मंच रुड़की के अध्यक्ष एवं जिला मंत्री आर्य निर्मात्री सभा आर्य नीरज सैनी ने मई माह में जन्मे एवं बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारियों और वीर-वीरांगनाओं के जीवन के प्रमुख प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए उनके क्रांतिकारी विचारों को साझा किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला आर्य प्रतिनिधि सभा हरिद्वार के प्रधान आर्य हरपाल सिंह सैनी द्वारा किया गया। यज्ञ के पश्चात सभी सम्मानित आर्यजनों ने ओ३म ध्वजारोहण किया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विद्वान डॉ. संदीप वेदालंकार (प्रधान आर्यवीर दल उत्तराखंड एवं प्रोफेसर, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय) ने क्रांतिकारियों के बलिदान, संघर्ष और समर्पण को स्मरण करते हुए कहा कि बच्चों को सच्चा देशभक्त बनाना ही सच्ची ईश्वर भक्ति है। उन्होंने महाराणा प्रताप के संघर्षपूर्ण जीवन का उदाहरण देते हुए राष्ट्र और धर्म रक्षा के लिए अडिग रहने का संदेश दिया।आर्य निर्मात्री सभा उत्तराखंड के संरक्षक आर्य श्री विजयपाल सिंह ने परिवारों एवं बच्चों को आर्य प्रशिक्षण सत्रों में सहभागिता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने शहीद स्मारक स्थल के लिए शहीद स्मारक द्वार गेट के निर्माण एवं संरक्षण संबंधी आवश्यक कार्यों की घोषणा की। झबरेड़ा के पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि विधायक रहते हुए उन्होंने शहीद स्मारक स्थल के सौंदर्यीकरण हेतु कार्य किए थे और भविष्य में अवसर मिलने पर इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। पूर्व मेयर रुड़की गौरव गोयल ने 1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों का सम्मान प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों एवं वंशजों को ओ३म अंगवस्त्र पहनाकर, शहीदों के चित्र भेंट कर तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आर्य सोमपाल सिंह (मतलबपुर), जगपाल सिंह (मन्नाखेड़ी), एडवोकेट नवीन जैन, वेदप्रकाश, आर्य अजयवीर, वासु प्रजापति, हरफुल सिंह राठी, विधी राम, राजकुमार सैनी, सुरेंद्र सैनी, टीकाराम, रविंद्र सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा हरिद्वार से पवन आर्य, निर्दोष सैनी (शिवालिक नगर), देविंद्र त्यागी, राजेश त्यागी, आर्य उधम सिंह (लिबरहेड़ी), विनोद राठी, विरेंद्र आर्य, अशोक, शिव कुमार, विनोद कुमार, रविंद्र आर्य (भरापुर भौरी), भरत सिंह, पीतम सिंह (मानकपुर), आर्य समाज नंद विहार से मंत्री पुष्पेंद्र आर्य, सुखवीर आर्य, कोषाध्यक्ष दीपा सैनी, एडवोकेट अनुज सैनी सहित बड़ी संख्या में आर्यजन उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies