
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। उत्तराखंड के प्रतिष्ठित समाजसेवी और प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रशेखर ग्रोवर को उनके द्वारा समाज हित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों और चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए रोटरी क्लब द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भेंट किया सम्मान
सम्मान समारोह के दौरान रोटरी के पूर्व सहायक गवर्नर सुभाष सरीन, इनर व्हील की पूर्व अध्यक्ष कमलेश और प्रसिद्ध आर्किटेक्ट वंदना महाजन ने डॉ. ग्रोवर को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पूर्व सहायक गवर्नर सुभाष सरीन ने डॉ. ग्रोवर की प्रशंसा करते हुए कहा कि डॉ. चंद्रशेखर ग्रोवर ने न केवल चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है, बल्कि एक महान समाजसेवी के रूप में भी हजारों लोगों के जीवन में रोशनी बिखेरी है। उनके सेवा भाव और समर्पण से समाज को एक नई दिशा मिलती है।
डॉ. ग्रोवर ने जताया आभार
सम्मान ग्रहण करने के पश्चात डॉ. चंद्रशेखर ग्रोवर ने रोटरी क्लब और उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक ऊर्जा के साथ दीन-दुखियों और जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies