
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
मंगलौर। एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों और नशा तस्करों के विरुद्ध चलाया जा रहा ऑपरेशन प्रहार" सफलता की ओर बढ़ रहा है। इसी क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस और सीआईयू (CIU) रुड़की की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ₹5000 के इनामी नशा तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
बुधवार, 13 मई की शाम को जब पुलिस टीम मंगलौर क्षेत्र में संदिग्धों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर कन्नी काटने लगा। सतर्क पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 260 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।"पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹78 लाख आंकी गई है। आरोपी की पहचान हसीन उर्फ तोता (निवासी लक्सर) के रूप में हुई है। जिस पर पूर्व में ₹5000 का इनाम घोषित था।


बरामदगी का विवरण
पुलिस ने आरोपी के पास से तस्करी में प्रयुक्त सामग्री भी जब्त की है अवैध स्मैक 260 ग्राम (बाजार मूल्य ₹78 लाख), तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल,
कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस जिले के शहरी और सुदूर देहाती इलाकों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय है। नशा तस्करों के खिलाफ इस बड़ी कार्यवाही ने क्षेत्र के ड्रग सिंडिकेट की कमर तोड़ दी है। पकड़े गए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की विधिक प्रक्रिया जारी है। ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर, उप-निरीक्षक अशोक सिरस्वाल, और सीआईयू रुड़की के अश्वनी यादव, मनमोहन भंडारी, राहुल नेगी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies