News

13-05-2026 13:43:47

ऑपरेशन प्रहार: मंगलौर पुलिस का बड़ा वार, 78 लाख की स्मैक के साथ 5 हजार का इनामी “हसीन तोता” गिरफ्तार..

दैनिक रुड़की (फिरोज खान)::


मंगलौर। जनपद में आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में कोतवाली मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने 260 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की बाजार कीमत लगभग 78 लाख आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, 13 मई 2026 की शाम मंगलौर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार एक युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 260 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान हसीन उर्फ तोता पुत्र सईद निवासी ग्राम लादपुर कला, थाना लक्सर, हरिद्वार के रूप में हुई है। वह 5,000रुपए का इनामी अपराधी भी बताया गया है।

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में जनपद भर में अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस की सक्रियता से आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर, उप निरीक्षक अशोक सिरस्वाल,अपर उप निरीक्षक सीआईयू अश्वनी यादव,हैड कांस्टेबल शूरबीर सिंह, मनमोहन भंडारी (सीआईयू रुड़की), कांस्टेबल राहुल नेगी (सीआईयू रुड़की,रविंद्र खत्री मनीष, महिपाल सिंह (सीआईयू रुड़की), अजय काला (सीआईयू रुड़की) शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies