News

13-05-2026 17:37:12

आनन्द स्वरुप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर का बोर्ड परीक्षा में दबदबा: अभिनव प्रताप सिंह ने 98.4% अंकों के साथ गाड़े सफलता के झंडे...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आनन्द स्वरुप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा, जिसने रुड़की के शैक्षणिक हलकों में विद्यालय की श्रेष्ठता को पुनः सिद्ध कर दिया है।

विद्यालय के विभिन्न वर्गों में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें कला वर्ग के अभिनव प्रताप सिंह ने पूरे स्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। कला वर्ग में अभिनव प्रताप सिंह (98.4%) प्रथम स्थान, कॉमर्स वर्ग में नीति चौधरी (95.8%) प्रथम स्थान, विज्ञान वर्ग में अंशिका तोमर (91.4%) प्रथम स्थान,


मेधावी छात्रों का शानदार प्रदर्शन

कुल 81 विद्यार्थी ससम्मान उत्तीर्ण हुए। जिनमें से 12 छात्र-छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। अभिनव प्रताप सिंह 98.4%, पूर्वी शर्मा, 97.8%, रिया 96.2% , नीति चौधरी 95.8%, परिधि 95.2%, अर्नव त्यागी 94.6%,अंजलि सिंह पंवार 92.8%, तनिष्का 92.6%,

अभय 92.2%, अंशिका तोमर 91.4%, मानवी चौहान 91.2%, हंसिका 90.4%, अंक हासिल किए। वहीं परीक्षा परिणामों में सबसे खास बात यह रही कि कई विद्यार्थियों ने विषयों में 100 में से 100 अंक (पूर्ण अंक) प्राप्त किए। पूर्वी शर्मा और रिया ने 100/100 अंक अर्जित किए। संगीत में अक्षरा लोहान, प्रतिभा और साक्षी पाल ने 100/100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य का संदेश

सफलता से हर्षित विद्यालय के प्रबंधक डॉ. रजत अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह ने संयुक्त रूप से सभी मेधावियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता शिक्षकों के अथक परिश्रम और विद्यार्थियों के कड़े अनुशासन का प्रतिफल है। हमारे छात्र न केवल शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट हैं, बल्कि उत्तम संस्कारों के साथ देश-विदेश में नगर का नाम रोशन करने के लिए संकल्पित हैं। विद्यालय परिसर में परिणाम घोषित होने के बाद से ही उत्सव का माहौल है। शिक्षकों ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल और 'प्रकाशमयी' भविष्य के लिए मंगल कामनाएं की हैं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies