
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। सिविल लाइन्स स्थित गुरुद्वारा सत्संग सभा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री माननीय प्रदीप बत्रा और उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह सोनी के सम्मान में विशेष समागम आयोजित हुआ।


कार्यक्रम की शुरुआत गुरुद्वारा साहिब में पवित्र शब्द कीर्तन के साथ हुई। रागी जत्थों ने गुरुवाणी के कीर्तन से संगत को निहाल किया, जिसके पश्चात प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनसेवा के संकल्प के साथ अरदास की गई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री मनोनीत होने पर कमेटी ने उन्हें गुरु घर का आशीर्वाद और 'सिरोपा' भेंट कर सम्मानित किया। बलजीत सिंह सोनी को अल्पसंख्यक आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर उन्हें भी सिरोपा देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की गई।

धार्मिक अनुष्ठान और सम्मान समारोह के संपन्न होने के उपरांत गुरुद्वारा साहिब में गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सरदार हरमीत सिंह दुआ (प्रबंधक), हरमिंदर पाल सिंह दुआ, इंदर बधान, अवतार सिंह चौधरी, कुलवंत सिंह खन्ना, गुरदीप सिंह, सतपाल बाटला, सतबीर सिंह, सुरजीत सिंह बक्शी, अजीत सिंह सेठी, सिमरजोत सिंह, जसप्रीत सिंह, अमनप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह मारवाह, कुलदीप सिंह, तरणप्रीत सिंह दुआ, जतिंदर सिंह, जसपाल सिंह, जगजीत सिंह, हरनेक सिंह, अमरजीत सिंह परुथी, सजल सचदेवा, राजेंद्र सिंह मारवाह और अमरजीत सिंह उपस्थित रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies