
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। दलित समाज के प्रमुख नेता एवं अंतराष्ट्रीय जन कल्याण रविदास धाम ट्रस्ट के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश कुमार का जन्मदिन रुड़की हरिद्वार रोड स्थित शिव गंगा विहार कॉलोनी स्थित उनके आवास पर हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर समाज के लोगों, समर्थकों, कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। साथ ही पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मालाएं पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने योगेश कुमार के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वह लंबे समय से समाजहित में कार्य करते आ रहे हैं तथा जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं। वक्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजसेवी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies