News

17-05-2026 18:21:32

रुड़की-देहरादून रोड पर बड़ा हादसा टला: खाई में गिरी रोडवेज बस, चालक-परिचालक फरार; बाइक सवार पुजारी घायल

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। रुड़की-देहरादून मार्ग पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब उत्तराखंड परिवहन विभाग की देहरादून डिपो से संचालित एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें नहीं आईं और एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस देहरादून की ओर से रुड़की आ रही थी। इसी दौरान अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क से नीचे खाई में उतर गई। हादसे की चपेट में आकर पास के मंदिर जा रहे एक बाइक सवार पुजारी घायल हो गए। उन्हें हल्की चोटें आई हैं और स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार दिलाया गया।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि चालक नशे की हालत में था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से बस को खाई से बाहर निकलवाया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक-परिचालक की तलाश की जा रही है।समय रहते राहत और बचाव कार्य होने से एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन घटना ने सड़क सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies