News

18-05-2026 07:12:08

आज 18 मई दिन सोमवार किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं-आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल : ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। करियर में नई जिम्मेदारी मिलने से बोझ बढ़ेगा, लेकिन मेहनत से काम करने पर उसका फल भी जरूर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों की प्रशंसा पाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यवसाय में निवेश से अच्छा लाभ संभव है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


वृष::आज के दिन किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन यै नया प्रोजेक्ट का ऑफर मिल सकता है। व्यापार में पुराने कर्ज वसूल होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में खुशहाली रहेगी। प्रेम संबंधों में गहरी समझदारी बनेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


मिथुन::आज का दिन अच्छा रहेगा। किए गए कामों में लाभ के योग बन रहे है। करियर और व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। छात्रों को परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिस सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। लेकिन सावधानी बरतें। पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


कर्क::आज का दिन भावनात्मक रूप से सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।


सिंह::आज का दिन मजबूत रहेगा। आत्मविश्वास होने से काम में आई सभी अड़चनें दूर होंगी। करियर में कोई बड़ा प्रोजेक्ट पूरा होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। निवेश के योग बन रहे है, लेकिन सावधानी जरूर बरतें। प्रेम में पार्टनर का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


कन्या::आज का दिन बिजी रहेगा। नौकरी में नई स्किल सीखने का मौका मिलेगा। काम पर पूरा फोकस रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। छात्रों के लिए पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी। परिवार में शांति रहेगी। प्रेम जीवन स्थिर रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 


तुला::आज का दिन शुभ रहेगा। करियर में सफलता के योग बन रहे है। व्यवसाय में धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन निवेश करने से सलाह जरूर लें। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


वृश्चिक::आज का दिन मिलाजुला रहेगा। करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन सकारात्मक तरीके सभी मुश्किलों को हल करेंगे। आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी रहेगी। शिक्षा क्षेत्र में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रेम में थोड़ी सावधानी बरतें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।


धनु::आज का दिन शुभ रहेगा। करियर में लंबे समय से अटकी योजनाएं पूरी होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


मकर::आज को दिन मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में स्थिरता रहेगी। व्यवसाय में पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में थोड़ी समस्या पैदा हो सकती है। प्रेम में स्थिरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


कुंभ::आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर में नई तकनीक अपनाने से सफलता। छात्रों को अच्थी खबर सुनने को मिलेगी। आर्थिक लाभ संभव है। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।


मीन::आज का दिन मिश्रित रहेगा। करियर में रचनात्मक कार्यों में सफलता। धन लाभ अच्छा होगा। परिवार में खुशियां छाई रहेंगी। प्रेम जीवन बेहद सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies