News

18-05-2026 16:44:08

दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई पुलिस के ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत की गई।


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि 13 मई को हरियाणा निवासी एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एक महिला समेत तीन तीन लोगों ने आपसी षड्यंत्र के तहत उसे डरा-धमकाकर एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर तलाश शुरू की गई। इसी दौरान सूचना पर शनिवार को फरार आरोपी जोगेंद्र पुत्र रामपाल सिंह निवासी मोहानपुरा रुड़की को नगला इमरती फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।पुलिस के अनुसार मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। टीम में एसआई विशाखा असवाल, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, हेड कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies