
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। कलियर विधानसभा क्षेत्र के पाडली तेलीवाला में विधायक फुरकान अहमद ने राज्य योजना के तहत बनने वाली इंटरलॉकिंग टाइल सड़क और नाला निर्माण कार्य का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने विधायक का स्वागत कर विकास कार्यों पर खुशी जताई।


सोमवार को पिरान कलियर विधानसभा के पाडली तेलीवाला में पनियाला रोड से नई मस्जिद तक इंटरलॉकिंग टाइल सड़क तथा वाजिद के मकान से सत्तार के मकान तक नाला निर्माण का कार्य कराया जाएगा। विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि सड़क और नाले के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन और जल निकासी की समस्या से राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देना उनकी प्रतिबद्धता है और वह लगातार जनता के बीच रहकर बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान फुरकान ठेकेदार ,लियाकत, असलम चेयरमैन, इनाम मुखिया, आबिद,छुट्टन सभासद, दानिश सभासद,वसीम सभासद,एडवोकेट सबदर , राशिद ठेकेदार,मुकर्रम ठेकेदार आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies