News

19-05-2026 17:13:14

चंद्र शेखर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में बैंकिंग विषय पर विशेष व्याख्यान-विशेषज्ञ ने दी व्यवहारिक जानकारी

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::



रुड़की।रुड़की स्थित चंद्र शेखर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 एवं 12 कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए बैंकिंग विषय पर एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में IDBI Bank से आए बैंकिंग विशेषज्ञ सुशील धमीजा उपस्थित रहे।



व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों को बैंकिंग के मूलभूत सिद्धांतों की विस्तृत जानकारी दी गई। श्री धमीजा ने चेक भरने की सही प्रक्रिया, डेबिट एवं क्रेडिट की अवधारणा, राशि को शब्दों एवं अंकों में सही ढंग से लिखने की विधि तथा आधुनिक बैंकिंग के विभिन्न माध्यमों जैसे ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, एटीएम और डिजिटल बैंकिंग के बारे में व्यावहारिक उदाहरणों सहित समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि आज के समय में बैंकिंग ज्ञान केवल कॉमर्स छात्रों के लिए ही नहीं, बल्कि हर नागरिक के लिए आवश्यक है। सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बैंक खातों, डिजिटल भुगतान और सुरक्षा संबंधी कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे, जिनका समाधान विस्तार से किया गया।

यह ज्ञानवर्धक सत्र प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक आयोजित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ उनके व्यावहारिक जीवन में भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के एम.डी. अभिषेक चंद्र एवं प्रधानाचार्या पूनम चंद्र ने मुख्य वक्ता सुशील धमीजा का आभार व्यक्त किया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies