दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। स्वर्णकार समाज द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में नए पुल के समीप गंगा घाट पर चंद्रवंशी अजमीढ़ देव की प्रतिमा का अनावरण कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा देहरादून कैंट विधायक सविता कपूर एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि विकास के साथ-साथ अपनी विरासत और संस्कृति को संजोकर रखना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं केवल श्रद्धा का प्रतीक नहीं होतीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष, कार्यों और बलिदानों से परिचित कराने का माध्यम भी बनती हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री से मिलकर चंद्रवंशी अजमीढ़ के नाम से घाट निर्माण की मांग भी रखी है। उन्होंने समाज के लोगों से अपने महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
देहरादून कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा कि समाज तभी मजबूत बनता है जब वह अपने इतिहास और महान विभूतियों को सम्मान देता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं।
मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल ने कहा कि स्वर्णकार समाज हमेशा सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता आया है। अजमीढ़ देव की प्रतिमा की स्थापना समाज के लिए गौरव का विषय है।ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि चंद्रवंशी अजमीढ़ देव की प्रतिमा की स्थापना समाज के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणादायी कदम है।
उन्होंने कहा कि समाज को अपनी जड़ों, संस्कृति और महापुरुषों से जोड़ने के लिए इस प्रकार के आयोजन समय की आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि अजमीढ़ देव के आदर्श और विचार नई पीढ़ी को समाज सेवा, एकता और संस्कारों की प्रेरणा देंगे। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन घनश्याम बादल एवं पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री पूजा गुप्ता, हरियाणा स्वर्णकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार वर्मा, जीएसटी कमिश्नर अभय पांडेय, पार्षद राकेश गर्ग, धीरज पाल, संजय प्रजापति, चारु चंद, संजीव राय, संजीव वर्मा, संदीप वर्मा, राजेंद्र वर्मा, मोहित वर्मा, नवनीत शर्मा, अनुराग त्यागी, सतवीर सिंह, हरमिंदर सिंह, पुरुषोत्तम वर्मा, हरविंदर सिंह, विनोद सोनी, विजय चौहान, धनंजय वर्मा, आशीष वर्मा, अमित वर्मा, संजय वर्मा, मनोज सोनी, मोहित सोनी, नीरज सैनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies