News

23-05-2026 17:43:38

बकरीद पर शांति और सौहार्द का संदेश-कलियर पुलिस ने बुलाई शांति समिति की बैठक

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पिरान कलियर पुलिस ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्राम सुरक्षा समिति सदस्यों और स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की। बैठक में त्योहार को आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था के दायरे में मनाने की अपील की गई।


शनिवार को क्षेत्राधिकारी भगवानपुर सुमित पांडेय की अध्यक्षता में कोतवाली पिरान कलियर परिसर तथा इमलीखेड़ा चौकी में आयोजित बैठक में मुकर्बपुर, महमूदपुर, पिरान कलियर, रहमतपुर, मेवहड़ कला, बाजूहेड़ी, इमलीखेड़ा, हकीमपुर तुर्रा, दरियापुर, नागल, कोटा मुरादनगर, पलूनी, सोहलपुर सिकरौड़ा, मोहम्मदपुर पांडा, तेल्लीवाला और धनौरी रसूलपुर सहित विभिन्न गांवों के लोग शामिल हुए।इस दौरान क्षेत्राधिकारी सुमित पांडये ने कहा कि बकरीद जैसे पवित्र पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है। पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में जनसहभागिता को अहम बताते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में बकरीद का त्योहार मिल-जुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में पूरा सहयोग दिया जाएगा।इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, एसएसआई देवेंद्र तोमर, धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली, एसआई विशाखा असवाल, एएसआई राम अवतार, कुंदन राम सहित पुलिसकर्मी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies