News

23-05-2026 18:03:57

क्रय-विक्रय सहकारी समिति मंगलौर के चुनाव में भाजपा का दबदबा-अध्यक्ष बने संदीप, पारुल कुमार को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी...

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::



मंगलौर। क्रय-विक्रय सहकारी समिति मंगलौर की प्रबंध समिति के चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो गए। चुनाव की सबसे खास बात यह रही कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसे भाजपा संगठन की बड़ी सफलता माना जा रहा है। परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

राज्य सरकार द्वारा नामित एक संचालक सहित कुल 14 संचालकों वाले बोर्ड में संदीप को अध्यक्ष और पारुल कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं जिला सहकारी बैंक प्रतिनिधि के लिए चिंता देवी, बबली देवी, विनोद कुमार और सुशील राठी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

इसके अलावा जिला सहकारी संघ प्रतिनिधि के रूप में सुभाष, मंसूर, सुखवीर और विशाखा का चयन किया गया, जबकि राज्य सहकारी संघ देहरादून के लिए सुशील राठी को चुना गया। थोक केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के सभी पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई।

चुनाव अधिकारी देवेंद्र सिंह द्वारा परिणामों की आधिकारिक घोषणा के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लग गया। निर्वाचित प्रतिनिधियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील राठी, सुभाष वर्मा, विजेंद्र चेयरमैन, अवनीश चेयरमैन, हरेन्द्र चेयरमैन, विनोद चेयरमैन, राजू कोटवाल, मांगेराम सिरोही, पवन सैनी, सोनू जमींदार, सुशील चेयरमैन, राममूर्ति, विशु गौतम, नवनीत वर्मा, वरुण त्यागी, बिनेस कुमार और प्रदीप प्रधान समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि सहकारी समितियों को मजबूत बनाना और किसानों के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने निर्विरोध चुनाव को कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय और संगठन की जीत बताया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies