News

25-05-2026 17:56:44

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने 'यूजीबी प्रतिभा सम्मान' के तहत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों को सराहा...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय हरिद्वार द्वारा शिक्षा और छात्र प्रोत्साहन की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। बैंक द्वारा 'यूजीबी प्रतिभा सम्मान' के अंतर्गत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की, जिला हरिद्वार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हाल ही में घोषित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों के सम्मान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10वीं और 12वीं के शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। बैंक के अधिकारियों ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें भविष्य में उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को बैंक की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे शिक्षा ऋण, व्यक्तिगत ऋण और अन्य आधुनिक बैंकिंग सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि वे आगे की पढ़ाई के लिए वित्तीय रूप से जागरूक हो सकें।

बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक उमा नाथ और बैंक अधिकारी विश्वविजय ने सभी मेधावी छात्रों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए स्मृति चिह्न व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के अनुशासित और परिश्रमी छात्र ही कल के देश का भविष्य हैं। वहीं, विद्यालय की प्रधानाचार्य आशा चौहान और उपस्थित शिक्षकों ने विद्यालय की गौरवशाली उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए बैंक प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies