
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। जिला युवा कांग्रेस रुड़की ग्रामीण की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की मजबूती और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि त्रिवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा जिला प्रभारी अकरम अंसारी और जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस रुड़की हरिद्वार सचिन चौधरी भी मौजूद रहे।


बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ना रहा। इस दौरान नीट परीक्षा पेपर लीक मामले, लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों और महंगाई को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की गई।प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक ने कहा कि युवा कांग्रेस जनता की आवाज बनकर हर जनविरोधी नीति का विरोध करेगी और युवाओं के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से परेशान है, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर गंभीर नजर नहीं आ रही।
प्रदेश प्रभारी सुरभि त्रिवेदी ने संगठन को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को उठाने का आह्वान किया।जिला अध्यक्ष सचिन चौधरी ने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर लगातार आवाज उठाने की अपील की।

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष हरिद्वार ग्रामीण राजीव चौधरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष इशा त्यागी, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौधरी, अधिवक्ता राव बिलावर, विधानसभा अध्यक्ष मंगलौर गुलिस्तान अहमद, विधानसभा अध्यक्ष भगवानपुर राव अफजाल, विधानसभा अध्यक्ष खानपुर आजम याशी, विधानसभा अध्यक्ष झबरेड़ा दानिश, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस अब्दुल समद, नियामुल, सत्येंद्र चौधरी, विशाल चौधरी, रजत, सम्राट, अमन और रवि तोमर सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies