News

25-05-2026 20:05:39

हज-2026 की तैयारियों पर मंथन, हज हाउस में उत्तराखंड राज्य हज समिति की पहली बोर्ड बैठक..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। उत्तराखंड राज्य हज समिति की प्रथम बोर्ड बैठक हज हाउस पिरान कलियर में समिति अध्यक्ष खतीब अहमद की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जिसमें हज की तैयारियों, हज हाउस की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा आय बढ़ाने संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें मंजूरी दी गई।


बैठक की शुरुआत अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ खान द्वारा अध्यक्ष और सदस्यों के स्वागत से हुई। इसके बाद 7 सितंबर 2024 को आयोजित पिछली बोर्ड बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। बैठक में हज-2026 की व्यवस्थाओं और सुझावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।समिति ने हज हाउस की छत पर 30 किलोवाट सोलर सिस्टम स्थापित करने, लिफ्ट एवं फायर सिस्टम को सुचारु करने, एलईडी टीवी को स्मार्ट टीवी में परिवर्तित करने और वाई-फाई सुविधा शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके अलावा आय बढ़ाने के उद्देश्य से खाली हॉल में बैंक तथा परिसर के बाहर एटीएम स्थापित कराने पर भी सहमति बनी।बैठक में शासनादेश के अनुरूप हज हाउस की डोरमेट्री और कमरों को एक जून 2026 से निर्धारित दरों पर किराये पर संचालित करने आवश्यक सामग्री खरीदने और साज-सज्जा कराने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। साथ ही हज हाउस की छत पर बड़े प्रकाशयुक्त बोर्ड लगाने और देहरादून में उत्तराखंड राज्य हज समिति का कैंप कार्यालय खोलने पर भी सहमति बनी।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए प्राप्त बजट के सापेक्ष हुए खर्चों पर भी चर्चा कर सहमति जताई गई। इस दौरान लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद,वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स, हज अधिकारी मोहम्मद अहसान सहित समिति सदस्य इस्लामुद्दीन, मन्नान रजा, सगीर जाफरी, फईम खान, अबरार हुसैन, तरन्नूम खान, रिजवाना परवीन, मौ० शादाब और कर्मचारी मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies