News

25-05-2026 21:12:06

रूड़की रेलवे स्टेशन पर दिखा जीआरपी का मानवीय चेहरा, गोद में उठाकर दिव्यांग को कराया ट्रैक पार

दैनिक रुड़की (रियाज कुरैशी)::


रूड़की। गंगा स्नान के चलते इन दिनों रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है। यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के लिए राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) मुस्तैद है।इसी बीच रूड़की रेलवे स्टेशन पर GRP के जवानों ने मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की है, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है।भीड़ में बेबस था दिव्यांग स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़ के बीच एक असहाय दिव्यांग व्यक्ति अपनी व्हीलचेयर पर बैठा था।वह रेलवे ट्रैक के दूसरी ओर जाने के लिए काफी देर से परेशान था। व्हीलचेयर पर होने के कारण उसके लिए अकेले ट्रैक पार करना नामुमकिन था।उसने वहां से गुजर रहे कई लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन भीड़-भाड़ के कारण किसी ने उसकी सुध नहीं ली।देवदूत बनकर पहुंचे GRP के जवान। तभी स्टेशन पर मुस्तैद GRP के जवानों की नजर इस बेबस दिव्यांग पर पड़ी। उसकी परेशानी को देखते हुए चौकी प्रभारी एएसआई सुशील तिवारी, हेड कांस्टेबल अजीम, कांस्टेबल चंद किरण और कांस्टेबल जाहुल हसन मिर्जा तुरंत उसकी मदद के लिए आगे आए। जवानों ने बिना समय गंवाए दिव्यांग को उसकी व्हीलचेयर समेत अपनी गोद में उठा लिया और सुरक्षित तरीके से ट्रैक पार कराया। यात्रियों ने की कार्यशैली की प्रशंसा GRP जवानों के इस सेवा भाव को देखकर रूड़की रेलवे स्टेशन पर मौजूद तमाम यात्रियों ने उनकी कार्यशैली की जमकर तारीफ की। लोगों का कहना है कि पुलिस का यह मानवीय चेहरा समाज में सुरक्षा और विश्वास की भावना को और मजबूत करता है।इस मौके पर जीआरपी पुलिस की टीम मे एएसआई सुशील तिवारी,हेड कांस्टेबल अजीम,कांस्टेबल जाहुल हसन मिर्जा,कांस्टेबल चंद किरण पुलिस जवान मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies