
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। ईद-उल-अजहा के मद्देनजर इमलीखेड़ा क्षेत्र एक गांव में प्रतिबंधित पशु कटान करते हुए एक घर से करीब 150 किलो संदिग्ध मांस, पशु अवशेष और कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद कर एक महिला को भी गिरफ्तार किया।जबकि उसके पति समेत सात आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली है।


जानकारी के अनुसार इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पलूनी गांव में मदरसे के पास स्थित एक मकान में प्रतिबंधित पशु का कटान किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर एक महिला को मांस की काट-छांट करते हुए हिरासत में लिया।जबकि घर के बाहर और आंगन में मौजूद अन्य लोग खेतों के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सके।
पकड़ी गई महिला से पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी के लिए उसके पति शमीम समेत तालिब, शम्श, कुर्बान, इकबाल उर्फ लंगड़ा, मेहरबान और अफरोज उर्फ फौजी निवासी नागल थाना पिरान कलियर ने मिलकर प्रतिबंधित पशु खरीदा था और कटान किया जा रहा था।पुलिस ने मौके से कटान में प्रयुक्त एक छुरी, छोटी कुल्हाड़ी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर बरामद मांस का निरीक्षण कर पुष्टि के लिए नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे दिया गया हैं।
और शेष मांस और पशु अवशेषों को पशु चिकित्साधिकारी की निगरानी में रासायनिक प्रक्रिया के बाद गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।टीम में इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली,संजय रावत, बबलू कुमार, फुरकान अहमद,महिला कांस्टेबल मौसम शामिल रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies