

दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। सिविल लाइन मध्य मंडल के शक्ति केंद्र की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक मासिक बैठक मंडल उपाध्यक्ष गगन सरीन के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर बूथ अध्यक्षों एवं सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री सागर गोयल ने संगठनात्मक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा सामने रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित अन्य पदाधिकारियों ने भी आगामी कार्यक्रमों की सफलता और सांगठनिक मजबूती को लेकर अपने-अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी, सुभाष सरीन, विजय सरीन, अशोक सरीन, अभिनव जैन, राजेश चंद्रा, वीरेंद्र जैन, आकाश जैन, गोस्वामी, सावित्री मंगला, रामानंद शर्मा आदि शामिल रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies