News

29-05-2026 16:20:16

रुड़की के होटल में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की।रुड़की के डबल फाटक स्थित एक होटल में शुक्रवार दोपहर युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।



जानकारी के अनुसार डबल फाटक स्थित आर्यन होटल में एक युवक और युवती ने गुरुवार शाम एक कमरा बुक किया था। आज सुबह कमरा सफाई के लिए कर्मचारी गया तो कक्ष नहीं खुला कर्मचारी ने सोते हुए सोच कमरा नहीं खुलवाएं उसके बाद दोपहर 12 बजे उनका चेक आउट का समय हुआ तो होटल कर्मी फिर से कमरे को खुलवाने गए लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया न होने पर होटल कर्मियों को शक हुआ। उन्होंने होटल स्वामी को सूचना देने के साथ 112 पर कॉल किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दूसरी चाबी से कमरा खोला और कमरे की जांच की गई तो दोनों अचेत अवस्था में पड़े मिले। फिलहाल प्रारंभिक जांच में कीटनाशक पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है।

मृतक युवक की पहचान सागर निवासी नाथुखेड़ी के रूप में हुई है, जबकि युवती लंढौरा क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। माना जा रहा है कि पारिवारिक असहमति या अन्य सामाजिक कारणों के चलते दोनों ने यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

इस संबंध में एसएसआई सिविल लाइंस कोतवाली धर्मेंद्र राठी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies