News

29-05-2026 18:06:26

इफ्को के निदेशक निर्वाचित हुए प्रदीप चौधरी...


दैनिक रुड़की (फिरोज खान):::

मंगलौर। सहकारिता क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए हरिद्वार जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप चौधरी विश्व की सर्वोच्च सहकारी संस्था इफ्को के निदेशक निर्वाचित हुए हैं। 


प्राथमिक सहकारी समितियों से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले प्रदीप चौधरी ने प्रदेश और देश के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए सहकारी आंदोलन को नई दिशा दी है। जमीनी स्तर से शुरू होकर विश्व स्तरीय संस्था तक पहुंचने की उनकी यात्रा प्रदेश के लाखों किसानों और सहकारिता से जुड़े कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा बन गई है। प्रदीप चौधरी के इफ्को निदेशक बनने पर हरिद्वार सहित पूरे उत्तराखंड के सहकारी जगत में हर्ष की लहर है। सहकारिता से जुड़े लोगों का मानना है कि उनके अनुभव और दूरदर्शिता से इफ्को के माध्यम से किसानों को और अधिक लाभ मिलेगा। क्षेत्र के किसान संगठनों, सहकारी बैंकों और सामाजिक संस्थाओं ने प्रदीप चौधरी को अनंत शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है। लोगों ने कहा कि यह नियुक्ति उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies