
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर गंगा घाट पर आज शनि देव महाराज का स्थापना उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत शनि देव जी के पवित्र स्नान के साथ हुई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से विशेष पूजन और हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना की गई। अनुष्ठान के संपन्न होने पर मंदिर परिसर में एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जहां भारी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला। महिला मंडल द्वारा आयोजित भजन-कीर्तन पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। कार्यक्रम के अंत में शनि देव जी की भव्य आरती उतारी गई। समारोह में मुख्य पुजारी पंडित राम गोपाल पाराशर, लव कुश पाराशर, अध्यक्ष सुभाष सरीन, सेक्रेटरी प्रमोद जौहर, प्रदीप परुथी, विजय सेठी, सरिता गोयल, संयोगिता गोयल, मधु, राजबाला, राजरानी, दीक्षा, धारा, चांदनी, प्रभा, सतीश सैनी, नरेश और सोनू सहित भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies