
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कलियर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टा डायरी, पेन और नकदी बरामद की है।


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को अवैध रूप से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सट्टा डायरी, एक पेन और 1650 रुपये नगदी बरामद की है।पकड़े गए आरोपी की पहचान मौ. अरकान निवासी शहवाजपुरा खेड़ा थाना रायसत्ती जिला सम्भल उत्तर प्रदेश हाल निवासी मुकर्रबपुर कलियर के रूप में हुई है।
जिसके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम में कांस्टेबल सुबोध कुमार और होमगार्ड राजेन्द्र सिंह शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies