
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। आर्य समाज बीटी गंज का वार्षिक चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में बड़ी संख्या में आर्य समाज के सदस्यों ने भाग लिया और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव के दौरान जिला हरिद्वार आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान डॉ. श्याम सिंह एवं मंत्री वीरेंद्र शर्मा ने पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहकर चुनाव संपन्न कराने में सहयोग दिया।
चुनाव परिणामों के अनुसार डॉ. अरुण कुमार त्यागी को प्रधान तथा राजकुमार अनेजा को मंत्री पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। इसके अलावा हरफूल सिंह राठी उपप्रधान, सुरेश चंद बंसल उपमंत्री, रविंद्र कुमार त्यागी कोषाध्यक्ष, राकेश कुमार पुस्तकालयाध्यक्ष, सतीश आर्य पुस्तक कार्याध्यक्ष तथा सतीश पाल लेखा निरीक्षक पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही अंतरंग समिति के लिए स्वामी ब्रह्मानंद, विशाल रयान, संध्या पाल, सुरेश बंसल एवं आलोक द्विवेदी को सदस्य नामित किया गया। वहीं जिला सभा के लिए सतीश आर्य, स्वामी ब्रह्मानंद, विजय सिंह वर्मा एवं हरफूल सिंह राठी को प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर महिला आर्य समाज की पदाधिकारी बाला देवी, राजेश आर्य, उर्मिला राठी, अमरेश आर्या, सोनिया भाटिया, रागिनी मित्तल, साधना अग्रवाल एवं नीता अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आर्य समाज के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार, सामाजिक जागरूकता और वैदिक संस्कृति के संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में नवगठित कार्यकारिणी ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies