
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन की ओर से शहर के एक होटल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले शीर्ष दस विद्यार्थियों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि श्यामवीर सैनी ने कहा कि आज समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राएं अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से परिवार, समाज और विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले शिक्षा के प्रति जागरूकता अपेक्षाकृत कम थी, लेकिन अब समाज के बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। उन्होंने सम्मानित विद्यार्थियों को अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

पूर्व राज्यमंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि संगठन द्वारा विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए किया गया यह प्रयास सराहनीय है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में प्रतिस्पर्धा और जागरूकता बढ़ाने का कार्य करते हैं। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान उन्हें आगे बढ़ने और नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करता है।

संगठन के संस्थापक प्रभारी अरुण कुमार सैनी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बच्चों को नशे की लत से दूर रहने और अपने भविष्य को संवारने का संदेश दिया। साथ ही अभिभावकों से अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने और उन्हें बुरी संगत से बचाने का आह्वान किया।इस अवसर पर श्यामवीर सैनी, संयम सैनी, रोमा सैनी, वीरेंद्र सिंह सैनी, दीपक सैनी, अनुज सैनी, डॉ. संजय सैनी, अश्वनी सैनी, दीपचंद सैनी, आदेश सैनी, मनीष सैनी, अमित सैनी,
निशांत सैनी, राकेश सैनी, राजेश सैनी, सुभाष सैनी, मलखान सैनी, अशोक सैनी, बिना सैनी, प्रमोद सैनी, सूर्यकांत सैनी, मास्टर प्रवीण सैनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव सैनी ने किया, जबकि सह-संचालन अमित सैनी एवं दीपचंद सैनी ने किया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies