News

01-06-2026 17:44:57

कलियर में जुआ और सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई-दो जुआरी गिरफ्तार- एक सटोरिया भी दबोचा..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। कोतवाली क्षेत्र में जुआ और सट्टेबाजी पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में दो जुआरियों और एक सट्टा खाईबाड़ी करने वाले को गिरफ्तार किया है।जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने नगदी, ताश की गड्डी, फड़ और सट्टा सामग्री बरामद कर आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि रहमतपुर रोड पर पानी की टंकी के पास कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर कुर्बान और गुलज़ार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को देखकर दो आरोपी फरार हो गए पुलिस ने मौके से 52 पत्तों की ताश की गड्डी, जुआ खेलने में प्रयुक्त फड़ और 6700 रुपये की नगदी भी बरामद की है और फरार आरोपी गुलसेर और आस मोहम्मद के खिलाफ भी सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने चेकिंग के दौरान दरगाह क्षेत्र से एक युवक को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर पहुंची टीम को देखकर युवक भागने लगा लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया और तलाशी लेने पर उसके पास से 2240 रुपये की नगदी, सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता और डायरी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जहांगीर बताया। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी टीम में धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान,हेड कॉन्स्टेबल सोनू कुमार, इसरार अली,अमित कुमार, प्रकाश मनराल, होमगार्ड अमरीश कुमार शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies