News

02-06-2026 16:41:49

ढंडेरा में अतिक्रमण के खिलाफ चली कार्रवाई, 7 दुकानदारों के चालान, अतिक्रमणकारियों में हड़कम्प...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। ढंडेरा में मंगलवार को नगर पंचायत ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों को चेताने के साथ ही चालान भी किए गए। पॉलिथीन को लेकर भी टीम ने दुकानदारों पर कार्रवाई की। साथ ही नागरिकों से पॉलिथीन का तिरस्कार करने और कपड़े के थैले का प्रयोग करने का आह्वान किया गया।

चेयरमैन सतीश नेगी और अधिशासी अधिकारी विरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सोमवार शाम नगर पंचायत टीम ने लक्सर रोड़ पर फैले अतिक्रमण को हटवाने के लिए अभियान शुरू किया। ढंडेरा फाटक से लेकर टीम ने पेट्रोल पम्प तक अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर रखें सामान को हटवाने के साथ ही टीम ने दुकानदारों को आगे बड़ी कार्रवाई को लेकर चेताया। घंटों तक टीम अतिक्रमण हटाओ अभियान में जुटी रही, जिसे लेकर दुकानदारों में भी हड़कम्प मचा रहा। अभियान के दौरान टीम ने पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की। लगातार दूसरे दिन नगर पंचायत की ओर से अतिक्रमण और पॉलिथीन को लेकर अभियान चलाया गया। चेयरमैन सतीश नेगी ने बताया कि लक्सर रोड़ पर हर समय ट्रैफिक का दबाव बना रहता है। शाम के समय भीड़ अधिक बढ़ जाती है। सड़क पर अतिक्रमण के चलते जाम और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, जिसे देखते हुए नगर पंचायत की ओर से अभियान चलाया गया है। कर्मचारियों की मांग पर वह भी खुद अभियान में शामिल रहे। फिलहाल कुछ के चालान किए गए हैं, लेकिन अगर अतिक्रमणकारी नहीं मानते हैं तो फिर कोर्ट के भारी जुर्माने के चालान किए जाएंगे। उनकी ओर से नागरिकों से भी पॉलिथीन के बहिष्कार और सामान के लिए घर से थैला लेकर आने की अपील की गई।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies